2.88 करोड़ राशन कार्ड धारकों अब समय पर मिलेगा राशन, 4-जी आधारित ई-पॉस मशीन के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव

0
irfan ansari

रांची : झारखंड की जन-वितरण प्रणाली को मजबूत करने और झारखंड के 2.88 करोड़ राशन कार्ड धारकों तक समय पर राशन पहुंचाने के लिए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा कर 4-जी आधारित ई-पॉस मशीन खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए के खर्च का प्रस्ताव रखा है. मंत्री ने कहा ”झारखंड की जन-वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए लाभुकों तक सुलभ एवं समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार और विभाग संवेदनशील है।मुझे शिकायत मिलती थी कि राज्य के पीडीएस डीलरों के पास 2-जी ई-पॉस मशीन होने के कारण लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पाता है और कई तरह की कठिनाई एवं समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ता है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से इस संबंध में चर्चा कर हमने 4-जी आधारित ई-पॉस मशीन की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपए व्यय का प्रस्ताव रखा है।विभाग के द्वारा मशीनों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जल्द ही राज्य के डीलरों को नई तकनीक और नेटवर्क की मशीने उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लाभुक को समय पर राशन मुहैया कराया जा सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here