जमशेदपुर सदर प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में विधायक, जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू ने लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया।बहरागोड़ा के भुतिया में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में विधायक समीर मोहंती ने लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरण तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र प्रदान किया।सभी आयु वर्गों को लक्षित कर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को आच्छादित किया जा रहा है।पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत में आयोजित शिविर में विधायक संजीब सरदार, पोटका ने लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरण किया तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही, योजनाओं का लाभ पाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ अंतर्गत आयोजित शिविर में विधायक, बहरागोड़ा द्वारा पेंशन स्वीकृति पत्र, जाति /आवासीय प्रमाण पत्र, एवम अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत ,डुमरिया प्रखंड में आयोजित पंचायत शिविर में ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का भ्रमण कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन पत्र समर्पित किया। चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ अंतर्गत आयोजित शिविर में विधायक, बहरागोड़ा द्वारा पेंशन स्वीकृति पत्र, जाति /आवासीय प्रमाण पत्र, एवम अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।हितकू पंचायत में आयोजित शिविर में अबुआ आवास/PMAY-G/जनमन आवास योजना के लाभुकों को उनके नए घर की चाबियाँ सौंपी गईं। आज 15 लाभुकों को शिविर स्थल पर तथा कुल 50 लाभुकों को प्रखंड में गृह प्रवेश कराया गया।




