असम सीएम : सिंगर जुबिन गर्ग की मृत्यु मामले में SIT/CID ने सात लोगों को गिरफ्तार किया

0
Zubeen Garg

असम : दिवगंत सिंगर जुबिन गर्ग की मृत्यु मामले में अब तक, SIT/CID ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें श्यामकानु महंता, सिद्धार्थ शर्मा (जुबीन के मैनेजर), शेखर ज्योति गोस्वामी (बैंडमेट), अमृतप्रभा महंता (को-सिंगर), संदीपन गर्ग (जुबीन के कजिन), और उनके दो PSO, नंदेश्वर बोरा और परेश बैशी शामिल हैं.

गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ज़ुबीन गर्ग की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी।52 वर्षीय सिंगर की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमयी मौत हुई थी। सरमा के अनुसार, शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि मामला गैर-इरादतन हत्या नहीं, बल्कि सीधी हत्या है।मुख्यमंत्री ने बताया कि एक आरोपी ने हत्या की और बाकी ने उसकी मदद की।चार–पांच लोगों पर मर्डर केस चल रहा है।राज्यभर में 60 से अधिक केस दर्ज होने के बाद CID के तहत SIT बनाई गई।गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज सौमित्र सैकिया की अगुवाई में एक जांच आयोग भी बना।NEIF आयोजक, मैनेजर, दो बैंड मेंबर और गर्ग के कज़िन सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए।उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों को भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के बाद गिरफ्तार किया गया।सभी पर हत्या, साजिश और लापरवाही के आरोप हैं; SIT जल्द मजबूत चार्जशीट दाखिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here