आज घाटशिला प्रखंड के उत्तरी मौऊभण्डार पंचायत में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए। ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि सरकारी लाभों से सीधे जुड़ सकें। मौके पर ही कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा सोमेश सोरेन घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मौके पर कई समस्याओं का त्वरित निवारण किया गया।आज घाटशिला प्रखंड के उत्तरी मौऊभण्डार पंचायत, धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगीशोल पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के सुरदा पंचायत में मौके पर ही कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।सोमेश सोरेन ने कहा मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे ऐसे शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।




