झारखंड पुलिस सेवा के नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नत किया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार-एक को सीनियर डीएसपी से सीधे आईपीएस रैंक में प्रमोशन मिला है। वहीं, जेपीएससी के दूसरे बैच के अधिकारियों—राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु—को कंडिशनल प्रोन्नति प्रदान की गई है। इससे संबंधित आधिकारिक आदेश गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द जारी करेगा।




