जमशेदपुर: MGM हॉस्पिटल हा’दसे पर शिक्षा मंत्री, झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, कहा ” जो जिम्मेदार हैं उन पर कड़ी कार्यवाही होगी”

0
MGM Hospital

झारखण्ड: कल जमशेदपुर के MGM हॉस्पिटल में छज्जा गिर जाने की दुखद घटना के बाद आज सुबह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में घायल मरीजों को अच्छे इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान पोटका विधायक संजीब सरदार,जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु साथ मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान मीडिया से भी बात की उन्होंने कहा “राज्य सरकार संकल्पित है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस मार्मिक घटना के लिए जो भी जिम्मेदार लोग हैं उन पर कड़ी कार्यवाही होगी। विभागीय मंत्री ने मृतक परिवारों को 5 लाख व घायलों को 50 हज़ार की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here