बाबूलाल मरांडी: कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ नौटंकी, 79 बार संविधान संशोधित किया

0
marandi

रांची : अपनी प्रेस वार्ता में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर कड़ा प्रहार किया है.इस कांग्रेस द्वारा की जा रहे नौटंकी बताया है. आज बाबूलाल मरांडी ने प्रमाण के साथ कांग्रेस के चाल-चरित्र पर सवाल उठाए , मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधित किया गया, जिनमें अधिकांश संशोधन सत्ता में बने रहने और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किए गए। मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहते हैं नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक सभी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई. प्रथम संविधान संशोधन अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहला प्रहार पंडित नेहरू ने किया ताकि सरकार की आलोचना करने वाले पर कार्रवाई की जा सके।42वां संविधान संशोधन इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान पारित यह संशोधन इतना व्यापक था कि इसे “मिनी संविधान” कहा गया। यह न्यायपालिका, संसद और मूल अधिकारों को कमजोर करने की साज़िश थी। सविंधान पर इस व्यापक प्रहार को जनता पार्टी ने आकर रोका.बता दें कि छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली होने जा रहे है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड्गे भी शामिल होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here