हजारीबाग: आज अहले सुबह टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में खैरा पंचायत के सिमराढाब गांव में अपने मवेशी को खोजने जंगल की ओर गई एक आदिवासी महिला की हाथी के कुचलने से दर्दनाक मौ’त हो गई.आदिवासी महिला की पहचान सिमराढाब निवासी दशमी देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।




