झारखण्ड:झारखंड सरकार के कल्याण विभाग ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। जिसमें योग्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को विदेश में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए मदद देती है।आवेदन करने के लिए दिनांक-05.05.2025 से 06.06.2025 तक आमंत्रित किया गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस योजना के लाभुकों के कॉलेज फी से लेकर किताब-कॉपी और वहां रहने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। आवेदन के लिए जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, शैक्षणिक रिकॉर्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, आवासीय प्रमाण, अधिवास का प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज हैं।
किसे मिल सकता है लाभ:
आवेदक को झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी आयु अधिकतम 35 वर्ष हो और स्नातक की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो।
आवेदन की प्रक्रिया: www.mgos.jharkhand.gov.in पर इस साल यह आवेदन 5 मई से 6 जून तक कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 9955532969 नंबर पर वाट्सएप या jhar.mgos@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज ?
जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, शैक्षणिक रिकॉर्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, आवासीय प्रमाण, अधिवास का प्रमाण पत्र।




