पासपोर्ट मामलों के 99% निष्पादन हेतु पलामू पुलिस की प्रशंसा, पुलिस अधीक्षक महोदया ने पासपोर्ट शाखा को किया सम्मानित

0
Palamu police

पलामू जिले की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य में पासपोर्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में पलामू का नाम शामिल किया गया, जहाँ 99% मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पासपोर्ट शाखा और उसमें कार्यरत कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की पुलिस टीम के कुशल कार्य, समर्पण और पारदर्शिता का प्रतीक है।पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि “यह उपलब्धि पलामू पुलिस के लिए गर्व की बात है। पासपोर्ट मामलों में त्वरित कार्रवाई और नागरिकों को समयबद्ध सेवा देना हमारी प्राथमिकता रही है और पासपोर्ट शाखा ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है।”उन्होंने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए पलामू पुलिस नागरिकों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here