जमशेदपुर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में कार्य कर रही जिला प्रशासन

0

जमशेदपुर : राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में जिला प्रशासन कार्य कर रही है। घाटशिला प्रखंड के सालबनी के प्रगतिशील किसान सुखदेव महाराज समेकित कृषि प्रणाली के तहत पशुपालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, सब्जी की खेती कर किसानों को नई राह दिखा रहे । कृषि को बदलते हुए मौसम में कैसे सफलता पूर्वक विविधीकरण के माध्यम से बड़े व्यवसाय के रूप में लिया जाय इसपर लगातार कार्य करते हैं तथा आसपास के युवा तथा अन्य किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित करते हैं । केसीसी, कुसुम योजना, उन्नत बीज का लाभ लेने के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़कर सुखदेव महाराज ने खेती किसानी को नया आयाम दिया तथा अन्य किसानों को भी समेकित कृषि के लिए प्रेरित करते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here