चतरा: टीपीसी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिदालू -सतपहरी पहाड़ के जंगल में अभियान के दौरान टीपीसी उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों सबजोनल प्रभात उर्फ विरासत गंझू, विशु गंझू , टीपीसी के सदस्य अरुण प्रजापति, नरेश कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सबजनल कमांडर प्रभात के विरुद्ध लातेहार और चतरा जिले में कुल 14 मामले दर्ज हैं. जबकि सब जोनल कमांडर विशु के विरुद्ध रांची और चतरा जिले में 11 मामले दर्ज है. वहीं अरुण प्रजापति, नरेश भोक्ता और जितेंद्र कुमार के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं.इनके पास से एक एके -56 रायफल, एक सेमी ऑटोमैटिक एसएलआर राइफल, एक यूएस मेड रायफल, एक 315 बोल्ट रायफल, 275 राउंड जिंदा गोली, दो देशी कट्टा, पांच मैगजीन और टीपीसी का पोस्टर बरामद किया गया है।



