भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि 🇮🇳 LVM3-M6 मिशन की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय धरती से अब तक का सबसे भारी उपग्रह अमेरिका का BlueBird Block-2, अपने निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। ISRO ने बुधवार को LVM3-M6 बाहुबली की अंतरिक्ष में सफल लॉन्चिंग की, जिसके लिए विदेश मंत्री जयशंकर ने बधाई दी, ”LVM3-M6 ‘बाहुबली के सफल लॉन्च के लिए टीम @isro को बधाई, जिसने 6 टन के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया.भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी पेलोड का यह लॉन्च भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाता है.यह @narendramodi के नेतृत्व में #आत्मनिर्भरभारत की सफलता” को भी दिखाता है.”




