रांची: अबुआ सरकार के मंत्रिपरिषद द्वारा पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर राज्य के विभिन्न जिलों के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख/प्रधान, मुखिया एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से आज आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। बता दें कि हेमंत सरकार ने आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा के लिए पेसा कानून के मील का पत्थर साबित होने के बात कही है.




