मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहित्य जगत के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए, उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।विनोद कुमार शुक्ल सिर्फ़ राजनेता नहीं बल्कि साहित्यकार,कवि,लेखक,कलाकार सामाजिक कार्यकर्ता भी थे.इसलिए प्रख्यात हिंदी साहित्यकार स्व.विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का छत्तीसगढ़ सरकार का निर्णय है।
बता दें कि मशहूर कवि-लेखक और 2024 के ज्ञानपीठ विजेता विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को रायपुर में निधन हो गया। वह 88 साल के थे और 2 दिसंबर से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) रायपुर में उनका इलाज चल रहा था।




