आदिवासियों के प्रमुख धार्मिक स्थल पर होने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर कैबिनेट की बैठक में सीएम ने लगाई रोक

0
Lugu Buru Ghanta Bari Dhorom Garh

रांची : 3 महीने बाद आज शाम 4 बजे झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हुई. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता प्रोजेक्ट भवन में बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी.आदिवासियों के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगू बुरू घंटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में पिछले साल डीवीसी द्वारा 1500 मेगावॉट के हाइडल पावर प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका आदिवासी समाज विरोध कर रहा था। मामले पर आज कैबिनेट की बैठक में आदिवासी समाज की आस्था के महत्वपूर्ण केंद्र में इस प्रोजेक्ट के तहत होने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रोक लगा दिया है।सीएम चम्पाई सोरेन के इस फैसले से आदिवासी समाज में ख़ुशी की लहर है. बता दें कि झारखण्ड के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय लुगु बुरू घंटा बाड़ी धोरोम गढ़ आदिवासियों का अंतराष्ट्रीय तीर्थ स्थल है यहां पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा विश्व के कई स्थानों से लोग 3 दिनों तक चलने वाले मेले में आते हैं। प्रत्येक वर्ष यहां मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here