उत्तर प्रदेश: बुधवार सुबह 5.25 बजे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई है। इस जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। 25 वर्षीय शत्रुघ्न अंबेडकर नगर के रहने वाले थे। सुबह राम मंदिर परिसर में गोलियों की आवाज सुनाई दी तो साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने शत्रुघ्न को खून से लथपथ पड़ा देखा।सहयोगी जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल जवान को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों का कहना है कि देर रात हथियार की मिस हैंडलिंग के चलते किसी तरह गोली चलने से एसएसएफ जवान को लग गई. जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.




