20-25 जून तक झारखण्ड को मिलेगी हीट वेव से राहत,हल्की वर्षा की संभावना

0
rain

झारखण्ड : रांची समेत झारखण्ड के कई जिलों में मौसम का हाल बदलने लगा है। रांची के कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बुधवार को बारिश के बाद यहां का तापमान 40 से गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया।रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।गुरूवार को भी मौसम में हल्की नमी छाई हुई है तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है.मौसम विभाग ने 20-25 जून तक हल्की बादल और मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना जताई है।राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस देवघर का दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here