मुख्यमंत्री Champai Soren से आज राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो एवं विधायक प्रदीप यादव ने मुलाकात की।उन्होंने जाति आधारित जनगणना के प्रस्ताव पर स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।19 जून 2024 को झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी.सीएम चंपई सोरेन ने इस दौरान कई बड़े फैसले लिए.इस दौरान सीएम ने कार्मिक विभाग को जातीय सर्वेक्षण कराने की जिम्मेदारी दी है.




