झारखंड में 24 घंटे में 44 कोरोना नये मरीज केस बढ़कर 284

0

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. हर दिन संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है. सूबे में पिछले 24 घंटे में 44 नये मरीज मिले. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 39 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 284 हो गयी. वहीं रांची में कोरोना के सर्वाधिक मरीज हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 119 है. 

बोकारो में कोरोना के 9, चतरा में 1, देवघर में 64, धनबाद में 6, पूर्वी सिंहभूम में 46, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 1, गुमला में 4, हजारीबाग में 20, जामताड़ा में 1, खूंटी में 2, कोडरमा में 3, पलामू में 2, रामगढ़ में 3, रांची में 119 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 सक्रिय मरीज हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here