गढ़वा में एक साथ 3 लोगो की हत्या टांगी से वार कर मां और दो बेटों की हत्या।
सदर थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी सत्यदेव बैठा की पत्नी और उनके दो बेटों की टांगी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। घटना सोमवार देर शाम की है। बदमाशों ने सत्यदेव की पत्नी 35 वर्षीय शोभा देवी, बेटे आठ वर्षीय रणविजय रजक और पांच साल के अभिषेक रजक को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रामावतार राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि घटना को संपत्ति विवाद में अंजाम दिया गया है। शोभा अपने बेटों के साथ अपने पुराने घर पर थी। वहीं अन्य सदस्य नवनिर्मित घर में काम करने गए थे। दोपहर में नवनिर्मित घर में काम करने वाले सदस्य खाना खाकर गए थे। शाम में जब सभी काम कर लौटे तो घर में शोभा सहित दोनों बच्चों का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।। घटना की छानबीन की जा रही है। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला है।



