रांची : झारखंड समेत पूरे देश में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार जहां युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम चला रही है, तो वहीं हेमंत सरकार की कौशल श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण विभाग ने 15 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरूआत की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उघोग के स्टैंडर्ड अनुसार प्रशिक्षण विभाग प्रदान करना है. राज्य सरकार मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को 1000 रुपये, ट्रांसजेंडर और य़ुवतियों को 1500 रुपये की सहायता देती है.इसके तहत युवाओं को उद्योग संबंधित सभी कार्यों की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा सॅाफ्ट स्किल को विकसित करने के साथ आईटी का भी प्रशिक्षण भी दिया जाता है. यदि प्रशिक्षण के बाद युवओं को रोजगार नहीं मिलता है तो उन्हें एक साल तक 1 हजार रुपये और युवतियों और ट्रासजेंडर को 1,500 रु माह दिया जाऐगा. इसके अलावा गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं.मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़ने के लिए लाभुक की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए.एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है.इसके अलावा युवकों को कंप्यूटर कोर्स के लिए 10वीं पास और युवतियों के सिलाई पाठ्यक्रम के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है.निबंधन करा के इस योजना का लाभ ले सकते हैं.निबंधन कराने के लिए लाभुक को जिला के नियोजन कार्यालय में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आवासीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना है.



