हजारीबाग: एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी।कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे।कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा : हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं।कल रांची में एक कोयला कारोबारी के ऊपर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। अंततः अपराधियों ने एक युवा होनहार अधिकारी की जान ले ही ली।हेमंत सोरेन ने अपराधियों को उकसा कर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष का आगाज कर दिया है। न जाने कोयले के काले कारोबार में कितने निर्दोष लोगों की जान लेगी यह सरकार?झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के इलाक़े से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी “ सरकारी तंत्र” के संरक्षण में हो रही है, जिसके वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो इसी तरह रोज जानें जाती रहेंगी।हेमंत जी यह उपयुक्त समय है कि सबसे पहले आप कोयले की चोरी बंद कराएं। अपराधियों को पकड़ने के लिये एसआईटी बनाकर कार्रवाई करना अच्छी बात है। लेकिन इससे भी ज़रूरी है कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिये ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी बनाइये। क्योंकि जबतक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे तबतक कोयला चोरी और इस लेकर हो रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगेगा?@JharkhandPolice के डीजीपी तत्काल कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।



