झारखण्ड : आज बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम, लोहरदगा में आयोजित तृतीय आल इंडिया शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट (लोहरदगा प्रीमियर क्रिकेट लीग) के समापन समारोह में स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह एवं Suresh Raina के साथ सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट कीट देकर सम्मानित किया।स्व• शिव प्रसाद साहू क्रिकेट टूर्नामेंट के सफलतापूर्वक आयोजन पर आयोजक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को मंत्री ने मौके पर हार्दिक बधाई दी।इरफ़ान अंसारी ने कहा ”मैं सभी खिलाड़ियों से कहना चाहूँगा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलें, हार-जीत से ऊपर उठकर सीखें। अपने खेल से प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।”
इस अवसर पर माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी, माननीय विधायक लोहरदगा श्री रामेश्वर उरांव जी, माननीय विधायक कोलेबिरा श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी जी, माननीय विधायक सिमडेगा श्री भूषण बाडा जी, प्रदीप बलमुचू जी सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



