रांची:कमांड एंड कंट्रोल रूम का उद्घाटन, कूड़ा संग्रहण से संबंधित असुविधा होने पर इस नंबर पर कर सकते कॉल

0
Command and Control Room

रांची : वर्तमान में रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है। आज दिनांक 07.03.2025 को उप प्रशासक के द्वारा निगम कार्यालय अवस्थित मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के कमांड एंड कंट्रोल रूम का रिबन काट कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उप प्रशासक द्वारा एजेंसी के प्रतिनिधियो को निगम क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन शत प्रतिशत कूड़ा संग्रहण करते हुए आम नागरिकों को स्त्रोत पृथक्करण हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।साथ ही समय-समय पर IEC गतिविधियां संचालित करने का भी निर्देश दिया गया।सभी नागरिक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण से संबंधित किसी भी असुविधा होने पर एजेंसी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या ** 9204822445 ** पर संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here