यदि 23 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय में नहीं पेश होते हैं तो संभावना है की ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर कर सकती है. यह सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के सामने पेश होने का निर्देश देने वाला चौथा सामान है। सोरेन ने पहले जारी किए गए तीन समन को छोड़ दिया था।धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नियमों के अनुसार,यदि कोई आरोपी या कोई व्यक्ति जो जांच के दायरे में है,ईडी के लगातार तीन समन को इंकार करता है तो ईडी गैर-जमानती वारंट जारी कर सकता है।सोरेन ने पिछले महीने राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन शीर्ष अदालत की एक खंडपीठ ने उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें उच्च न्यायालय के समक्ष अपील करने को कहा। इसके बाद झारखंड के सीएम ने अपनी याचिका वापस ले ली. झामुमो के सूत्रों ने कहा कि सोरेन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।



