गैंगस्टर फहीम खान की सरकार से गुहार ”रिहा कर दें, अब अप*राध नहीं करेंगे”

0
fahim khan

धनबाद के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान जो कभी ‘कोयलांचल’ (धनबाद) का बेताज बादशाह माना जाता था, वर्तमान में अपनी ढलती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण सरकार और अदालत से रिहाई की गुहार लगा रहा है।फहीम खान ने कहा है कि”मेरा भी परिवार है, जिंदगी भर अपराध ही करते रहेंगे,हम कोई घटिया अपराध नहीं किये,अपने माँ- बाप के कातिल को मारे हैं सरकार से अनुरोध है, छोड़ दिया जाए, कोई अपराध नहीं करेंगे” सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा फहीम खान साल 2009 से ही जेल में बंद है।

मालूम हो कि,⁠झारखंड सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें फहीम खान को 6 सप्ताह के भीतर जेल से रिहा करने का निर्देश दिया था।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों (फहीम खान के वकीलों और राज्य सरकार) को अपना-अपना जवाब दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है।सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई 2026 में तय की है। तब तक यथास्थिति बनी रहेगी और फहीम खान जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here