रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया।रक्षा मंत्रालय के उपक्रम MIDHANI के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) सहयोग से क्षेत्र की 235 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सी.पी. सिंह, मेयर रोशनी खलखो, वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत ओझा, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू तथा डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




