आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा में संकल्प यात्रा की जनसभा को संबोधित किया l उन्होंने कहा झारखंड में जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, हर क्षेत्र में यहां तेजी से विकास कार्य हुआ l वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के लगभग 4 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन इन्होंने राज्य को विकास की पटरी से उतार दिया है l कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है जिसके परिणामस्वरूप महिला उत्पीड़न एवं आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है lहमारी यह ‘संकल्प यात्रा’ राज्य को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद से बचाने की यात्रा है l इसीलिए मैं आप सबसे एकजुट होकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करता हूं l वहीँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा . मरांडी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल गाँधी ब्रीफकेस अपने माथे पर उठाए दिख रहे हैं . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया, कुलियों से बात की और उनकी वर्दी पहनी और बोझ उठाया . उसी दौरान खींची गई एक तस्वीर मरांडी ने शेयर की साथ में मरांडी ने लिखा ”जब ब्रीफकेस में पहिए लगे हों, जमीन सपाट हो तो उसे ट्रॉली की तरह खींच कर ले जाते हैं, माथे पर उठाकर नहीं…ख़ैर जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, जिन्होंने बचपन से आजतक कभी अपना बैग भी नहीं उठाया, जिसके आसपास नौकर-चाकर और तलवे चाटने वाले चमचों की टोली लगी हों, उन्हे ये सब बातें कहां से पता होगी ?इसमें बेचारे @RahulGandhi जी की कोई गलती नहीं है। Event Manager ने फ़ोटो सुट के लिये जैसा पोज बताया, उन्होंने वैसा ही किया।”



