झारखण्ड: राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर झारखंड हाईकोर्ट ने 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 सप्ताह बाद करेगा.उनके अधिवक्ता की ओर से लगातार सुनवाई के दौरान बार-बार समय मांगे जाने पर नाराज हाईकोर्ट ने 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।इससे पहले भी उन पर हाईकोर्ट ने तीन बार जुर्माना लगाया है।




