प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटनास्थल का आज दौरा किया। राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात कर इस असहनीय त्रासदी में जिन्होंने अपनों को खोया, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीधे घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वह अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं. हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है. इस हादसे में 1 यात्री जिंदा बच गए हैं.




