रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ आज (13 जून) रातू रोड, रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया.अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर के नीचे कई ऐसे स्थान है, जहां बैडमिंटन कोर्ट व अन्य खेलने का स्थान बनाया जा सकता है। इस हेतु कार्यवाही का निर्देश दिया।19 जून को इस नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया जायेगा.उद्घाटन के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को आमंत्रित किया गया है.




