गुमला: प्रतिबंधित JJMP उग्रवादी संगठन का 5 लाख इनामी फिरोज अंसारी गिरफ्तार

0
gumla police

गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित JJMP उग्रवादी संगठन का 5 लाख इनामी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया। कुल 11 आपराधिक काण्डों में संलिप्त था। एक 303 राईफल, 350 राउण्ड जिन्दा गोली एवं अन्य सामान बरामद किया। पुलिस अधीक्षक,गुमला को गुप्त सूचना मिली की बिशुनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम घाघरा के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे०जे०एम०पी० के सुप्रिमो रविन्द्र यादव अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है। सूचना का सत्यापन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें झारखंड जगुवार के ए०जी०-39 के साथ संयुक्त रूप से बिशुनपुर थाना के रिजर्व बल छापामारी दल में शामिल किये गये एवं छापामारी हेतु निर्देशित किया गया। छापामारी दल ग्राम-घाघरा के जंगल में देखे कि कुछ व्यक्ति हथियार के साथ जंगल में है।छापामारी दल को अपनी ओर आता देख सभी संदिग्ध व्यक्ति (जे०जे०एम०पी०) जंगल की ओर भागने लगे। जिनमें से एक व्यक्ति को छापामारी दल द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम फिरोज अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी सा० रूबेद,थाना-जोबांग जिला-लोहरदगा बताया जो की झारखंड सरकार के आत्म समर्पण निति के अंतर्गत पाँच लाख का इनामी घोषित है एवं इनके विरुद्ध गुमला,लातेहार,लोहरदगा जिले में कई मामले दर्ज हैं । गिरफ्तारी के बाद छापामारी दल द्वारा 1)एक 303 राईफल 2) 303 राईफल का 200 (दो सौ) राउंड जिंदा गोली 3) 7.62 एम०एम० का 150 (एक सौ पंचास जिंदा गोली 4) तीन स्मार्टफोन 5) दो की पैड 6)दो डायरी 7)एक मोबाईल का चार्जर 8)एक जियो कंपनी का राउटर 9)एक पिठ्ठु बैंग बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here