रांची:आवासीय विद्यालय में भर गया पानी, विधायक सी पी सिंह स्वयं किया निरीक्षण

0
MLA CP Singh

रांची: कल मूसलाधार बारिश के बाद राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, ईस्ट जेल रोड, रांची में पानी भर जाने की सूचना जैसे ही श्री देवेंद्र नाथ महतो से विधायक सी पी सिंह को प्राप्त हुई, विधायक तुरंत विद्यालय पहुँचे और हालात का स्वयं निरीक्षण किया। क्लासरूम एवं हॉस्टल परिसर पूरी तरह जलमग्न था, छात्राओं को भारी कठिनाई हो रही थी। मैंने तत्क्षण रांची नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर जल निकासी हेतु पंप मशीन मंगवाई, जिससे कुछ राहत मिल सकी।विधायक सी पी सिंह ने कहा किन्तु यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल्याण विभाग, जो इस विद्यालय की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाध्य है, का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा। सूचना मिलने के बावजूद विभाग की यह उदासीनता न केवल प्रशासनिक असंवेदनशीलता दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि छात्राओं की सुरक्षा इनकी प्राथमिकता में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here