झारखण्ड : स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी जामताड़ा के कुणडेथ में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास पर जमकर भड़के कहा की झारखंड को नाटक मंडली बना दिया है. जो दोनों घूम कर तमाशा बना रहे हैं.स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी और रघुवर दास के संथाल दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास संथाल में अपनी पहचान नहीं बना पाएंगे और उन्हें झारखंडी नहीं माना जा सकता।दोनों मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी उपलब्धि बाद बात नहीं पाएंगे।इरफान अंसारी ने रघुवर दास पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में आदिवासियों को जेल में डाला गया, दलितों को उग्रवादी बनाया गया और अल्पसंख्यकों को आतंकवादी बनाया गया। वे रघुवर दास से इन आरोपों पर जवाब मांग रहे हैं।




