सहीया बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी,मानदेय बढ़ोतरी से स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर

0
hemant soren

रांची : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने वह निर्णय लिया जिसकी प्रतीक्षा हजारों सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) और राज्य प्रशिक्षक दल (STT) वर्षों से कर रहे थे।

“गांव-गांव सेवा देने वालों को मिला सम्मान — मंत्री की बड़ी घोषणा ने पूरे प्रदेश में उत्साह की बहार ला दी।”

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर दी है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।डॉ. अंसारी का मानना है कि—“सहिया, सहिया साथी, BTT और STT ही वह रीढ़ हैं जो स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाते हैं। सम्मान और उचित मानदेय उनके अधिकार हैं।”

मंत्री ने कहा कि सहीया बहनें हमारे स्वास्थ्य विभाग की असली रीढ़ हैं, जो गांव-गांव, घर-घर जाकर दिन-रात मेहनत से अपनी जिम्मेदारियाँ निभाती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। उन्हें मजबूत, सक्षम और संसाधनयुक्त बनाना मेरा दायित्व है, ताकि वे और अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकें। साथ ही, मेरा सहीया बहनों से विनम्र आग्रह है कि वे हर मरीज के बेहतर और समय पर इलाज में सक्रिय सहयोग करें, न कि उन्हें अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करें। यह आपकी जवाबदेही और कर्तव्य दोनों है, क्योंकि जनता आप पर भरोसा करके ही स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचती है।

कितना मानदेय था — और अब कितना मिलेगा?

  1. सहिया

ग्रामीण : 39,964 | शहरी : 3,000
पहले मानदेय (NHM) : ₹2000/माह
अब राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राशि : ₹2000/माह
कुल व्यय : ₹10311.36 लाख

सहिया का प्रोत्साहन अब सीधे दोगुना।

  1. सहिया साथी

ग्रामीण : 2295 | शहरी : 125
पहले : ₹375/माह (अधिकतम 24 दिन)
अब : ₹50 प्रति दिन
कुल व्यय : ₹348.42 लाख

■दैनिक आय में बड़ा सुधार—सम्मानजनक प्रोत्साहन।

  1. प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT)

ग्रामीण : 388 | शहरी : 44 | FP : 194 | RKSK : 73

पहले : ₹650/माह (अधिकतम 24 दिन)
अब : ₹80 प्रति दिन
कुल व्यय : ₹161.05 लाख

■दैनिक आधार पर बढ़ोतरी—फील्डवर्क को मिला वास्तविक मूल्य

  1. राज्य प्रशिक्षक दल (STT)

कुल : 48
पहले : ₹850/माह
अब : ₹100 प्रति दिन
कुल व्यय : ₹13.82 लाख

■STT को भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी—प्रशिक्षण व्यवस्था होगी और मजबूत।

कुल अतिरिक्त व्यय : ₹10834.65 लाख

यह दर्शाता है कि सरकार ने जमीनी स्तर के स्वास्थ्य सेवकों के लिए कभी न किया गया निवेश किया है।

यह निर्णय आते ही पूरे प्रदेश में सहिया, सहिया साथी, BTT और STT के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।
सभी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह बढ़ोतरी उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें और अधिक उत्साह से कार्य करने की प्रेरणा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here