आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रखा गया. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी पहुंचे.पीएम मोदी के सामने स्टेज पर बोलते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि इस दुनिया में सिर्फ एक ही जाति है — मानवता। उसी तरह, एक ही धर्म है — प्रेम का धर्म। उन्होंने आगे कहा कि एक ही भाषा होती है — दिल की भाषा, और ईश्वर भी एक ही है — जो हर जगह मौजूद है। ऐश्वर्या के इस प्रेरक भाषण को लोगों ने बेहद पसंद किया और उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।स्पीच के बाद ऐक्ट्रेस पीएम मोदी के पैर छूने चली गई।आमतौर पर कोई भी पैर छूने की कोशिश करता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोक दिया करते हैं। ऐश्वर्या राय को नहीं रोका। सिर्फ हाथ जोड़ दिए।




