चतरा / हजारीबाग:चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी हजारीबाग ने रोजगार सेवक को इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग स्थित इटखोरी बाजार के महाराजा फर्नीचर दुकान से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।रोजगार सेवक इटखोरी प्रखंड अंतर्गत नरचाकला गांव निवासी विनोद सिंह से मनरेगा योजना के तटबंध निर्माण का पूरा काम कराने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत ले रहा थ। गिरफ्तार रोजगार सेवक चतरा सदर थाना क्षेत्र के चौर मोहल्ला का रहने वाला है। रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर ACB अपने साथ हजारीबाग ले गई है।



