आज सुबह 10.16 बजे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया ‘चाय 9 सितंबर?’ सांसद निशिकांत दुबे के इस ट्वीट ने एक बार फिर से सियासी हलचल मचा दी है।माना जा रहा है कि ये ट्वीट सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा तीसरे समन को लेकर है।सूत्रों के मुताबिक़ 9 सितंबर को एयरोपर्ट स्थित मुख्य कार्यालय में ईडी के दफ्तर सीएम को हाजिर होने कहा गया है .इससे पहले जमीन घोटाला मामले में ईडी की जांच के दायरे में आए मुख्यमंत्री को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 14 अगस्त को रांची में एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था । जिसके बाद एक पत्र ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को भेज सीएम ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कानून की शरण में जाने की बात कही थी .इसके बाद ईडी द्वारा 24 अगस्त को सीएम को आने को कहा गया था लेकिन सीएम पेश नहीं हुए .मामले को लेकर सीएम ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दिया था .ईडी ने भी समन की अनदेखी करने के लिए सोरेन के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है. हालांकि, अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है. सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें उन्होंने न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है.



