पूर्वी सिंघभूम : एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक कर उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली।मालूम हो कि राज्य सरकार की इस बहुउद्देश्यीय परियोजना का लाभ कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के लोगों को मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ता प्रदान करने के दृष्टिगत 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।



