‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 22 दिसम्बर को 9 प्रखण्डों के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में वार्ड स्तरीय शिविर आयोजित किये गए हैं। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इस उद्देश्य से पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीसी ने जनसाधारण से अपील है कि अपने नजदीकी पंचायत या वार्ड स्तरीय शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करें।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डुमरिया प्रखंड के पलाशबनी पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा। शिविर में बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, वृद्धजनों, निराश्रितों को सर्वजन पेंशन योजना, पात्र छात्रों के बीच साइकल वितरण योजना समेत अन्य योजनाओं की ऑन द स्पॉट स्वीकृति व सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया गया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए।शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ पात्र लाभुकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन लिया गया। सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी तथा प्रखण्ड के पदाधिकारी को आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।



