Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आख़री दिन गुरूवार को अपनी मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए पुलिस का घेरा तोड़कर पंचायत सचिवालय स्वंयसेवक संघ के सदस्य आगे बढ़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि सुरक्षाबल के जवानों ने उनको खदेड़ते हुए उनपर लाठियां चला दी.भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन और आंसू गैस का भी उपयोग किया गया.इसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा है कि हेमंत जी… इन निहत्थे, निर्दोष, असहाय महिलाओं एवं स्वयसेवक बंधुओं पर चलाई गई एक-एक लाठी का हिसाब जनता चुनाव में लेगी.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा ”अपनी माँगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना हेमंत सरकार की असंवेदनशीलता और झुंझलाहट को दर्शाता है lमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए वे लाठी के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं lहेमंत जी… इन निहत्थे, निर्दोष, असहाय महिलाओं एवं स्वयसेवक बंधुओं पर चलाई गई एक-एक लाठी का हिसाब जनता चुनाव में लेगीl ”



