धनबाद : वर्ष 2024 के अंत तक इस क्षेत्र में अपनी ताकत पर बिजली उपलब्ध कराएगी सरकार, सीएम की वपक्ष को चुनौती कहा”यह गलती हम बार-बार करेंगे”

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद के बलियाडीह में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। धनबाद में कुल 332 शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें से 256 शिविर ग्राम पंचायत एवं 76 नगर क्षेत्र में आयोजित होना है। अबतक 276 शिविर आयोजित हो चुके हैं।सीएम ने कहा धनबाद में ₹500 करोड़ की लागत से 700 KM ग्रामीण सड़क एवं पथ निर्माण विभाग की करीब 275 KM उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण ₹700 करोड़ की लागत से होगा.सरकार की छवि खराब करने में लोग लगे हैं। अगर बुजुर्गों को पेंशन देना गुनाह है तो यह गुनाह हम बार-बार करेंगे। अगर विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देना गुनाह है तो यह हम बार-बार करेंगे। अगर राज्य की बच्चियों को सशक्त बनाना गुनाह है तो यह गलती हम बार-बार करेंगे.यहां संचालित उद्योगों और कंपनियों की जिम्मेवारी है कि वे अपने कर्मियों की सूची उपलब्ध कराएं। ताकि पता चल सके, इसमें कितने स्थानीय लोग कार्य कर रहे हैं। अब बाहर से लाकर कार्य कराने की परिपाटी समाप्त होगी.चंदनकियारी और जैनामोड़ ग्रिड का कार्य अंतिम चरण में है। निरसा, अटका, बलियापुर ग्रिड और संचरण लाइन का काम तेजी से हो रहा है। वर्ष 2024 के अंत तक सरकार इस क्षेत्र में अपनी ताकत पर बिजली उपलब्ध कराएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here