रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए कोविड के रोकथाम को लेकर बैठक की ।
इस बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड तैयार करने को लेकर सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता को निदेश दिया है ,और खेलगांव में असिम्प्टोमैटिक कोविड मरीजों को रखने हेतु आवश्यक तैयारियों पर उपायुक्त ने कोविड केअर सेन्टर में बेड की व्यवस्था, मरीज़ों के लिए खानपान की व्यवस्था के लिए निदेश दिया गया। इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीओ रांची, एसडीओ बुंडू, एसी नक्सल, एसीएमओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



