साहिबगंज जिले में डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव को दफनाया

0

साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत स्थित घोघी गांव में डायन के संदेह में एक महिला की हत्या कर शव को दफना देने का मामला सामने आया है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कल रात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया .

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के घोघी गांव के बड़का मुर्मू ने अपनी पत्नी तालामोय सोरेन के बीते 4 दिनों से लापता होने की सूचना तालझारी थाना पुलिस को दी थी. इस मामले में तालझारी थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी निशानदेही पर घोघी गांव में ही तालाब के पास से जमीन के अंदर से शव को निकाला गया. राजमहल एसडीपीओ ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लंबी छानबीन के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.