गर्ल्स हॉस्टल से डॉन का साम्राज्य संभाल रही थी गर्लफ्रेंड
सुजीत सिन्हा की प्रेमिका प्रियंका रांची के कडरू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पूरा गैंग चला रही थी. वह गर्ल्स हॉस्टल में एक स्टूडेंट बनकर रह रही थी उसने डाल्टेनगंज के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई भी की है. प्रियंका की दोस्ती महेश सुजीत सिन्हा से हुई थी. उसके बाद सुजीत सिन्हा के लिए वह काम करने लगी उसके गैंग में शामिल भी हो गई
राजधानी रांची सहित कई जिलों कि पुलिस का सिरदर्द बन चुका कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एक बार फिर चर्चा में है और यह चर्चा उसका साम्राज्य संभाल रही प्रेमिका प्रियंका कुमारी सिंह उर्फ खुशबू उर्फ सृष्टि की वजह से है. प्रियंका कुमारी कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह की सेकंड इन कमांड थी. उसके द्वारा रांची में बड़े कारोबारियों और बिल्डरों से रंगदारी की मांग की जा रही थी सिलसिला काफी लंबे समय से चला आ रहा था. लेकिन इस गैंग का पर्दाफाश तब हुआ जब बड़े कारोबारी और राजनीति से जुड़े व्यक्ति रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी के बाद सुजीत सिन्हा की प्रेमिका सहित पूरा गैंग पुलिस की रडार पर आ गया इसके बाद राज्य पुलिस ने एक-एक कर सभी गैंग मेंबर को अपनी गिरफ्त में ले लिया



