कोरोना का लहार पंहुचा फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के घर

0

अभी- अभी यह खबर आई है की बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।अक्षय कुमार ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। अक्षय ने खुद के संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अक्षय कुमार अपने घर मे क्वारंटाइन हो गए हैं। अक्षय कुमार घर में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। खबर आने के बाद से ही अक्षय कुमार के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे है।

अक्षय से पहले कई सेलेब्रिटी हो चुके है पॉजिटिव

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।परेश रावल कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी पॉजिटिव हो गए थे। हाल के दिनों में बॉलीवुड के अलावा खेल और राजनीति जगत के लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, नितीश राणा और अक्षर पटेल जैसे क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। सचिन तेंदुलकर को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं झारखंड के बोकारो से विधायक बिरंची नारायण विधानसभा सत्र समाप्त होने के अगले दिन ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।