बिहार में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 211 नये मरीज

0

बिहार में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. जहां 24 घंटे में 211 नये मरीज पाये गये है. सबसे ज्यादा संक्रमण पटना में देखने को मिल रहा है. जहां 124 लोग पॉजिटव पाये गये है.वहीं बिहार के अन्य जिलों में भी संक्रमण देखा जा रहा है. मुजफ्फरपुर में 13, भागलपुर में 10, बांका में 8, दरभंगा में 5, मुंगेर में 6 नए मरीज पाये गये है. वहीं , अरवल, गया, कैमूर, कटिहार, नालंदा, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीवान, सुपौल में 1-1, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज में 2-2 और सहरसा में 3 लोग संक्रमित पाये गये है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 885 पहुंच गई है.बता दें कि सोमवार को पटना स्थित बेउर जेल में 31 कैदी पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की मौत भी हो गयी है. राज्य में कोरोना संक्रमण दर 0.16 है. जानकारों का कहना है कि यह कोरोना का चौथी लहर हो सकती है. मगर घबराने की जरूरत नहीं है. सावधान रहे और सतर्कता बरतते.पटना में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है. पटना में 21 जून के बाद कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़े हैं. 30 से अधिक मोहल्लों में कोरोना संक्रमण के मरीज पाये गये है. पीएमसीएच में भी मंगलवार को 15 संक्रमित मिले, इनमें से एक डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here