संसद के मानसून सत्र का आज छठा दिन है।लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। सबसे पहले राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान को जमकर सुनाया। जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “राजनाथ सिंह जी ने बहुत सारी जानकारी दी लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी उल्लेख नहीं किया कि कैसे पाकिस्तान से आतंकवादी पहलगाम पहुंचे और 26 लोगों को मार डाला… राष्ट्र के हित में सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है।”
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ”सरकार कह रही है- हमारा मकसद युद्ध का नहीं था। हम पूछ रहे हैं- क्यों नहीं था? होना चाहिए था। सरकार कह रही है- हमारा मकसद PoK लेना नहीं था। हम पूछ रहे हैं- क्यों नहीं था? होना चाहिए था। PoK अगर आज नहीं लेंगे, तो कब लेंगे?” इसके आलावा गौरव गोगोई ने आज कहा ”भारत के नागरिकों के ऊपर सबसे दर्दनाक आ*तंकी हमले आपके समय हुए,आपके समय में उरी हुआ,आपके समय में पुलवामा हुआ,आपके समय में पहलगाम हुआ”
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “आखिरकार पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी कौन लेता है? जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को नहीं बल्कि अगर किसी को ज़िम्मेदारी लेने की ज़रूरत है, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री हैं ये जिम्मेदारी आपको लेने पड़ेगी। आप (गृह मंत्री) उपराज्यपाल के पीछे नहीं छिप सकते… सरकार इतनी कमज़ोर और कायर है क्योंकि उन्होंने किसी को दोष दिया तो वह टूर ऑपरेटर को दोष दिया है,टूर ऑपरेटर बिना अनुमति या लाइसेंस के बिना बैसारन ले जा रहे हैं ये वो बताना चाहते थे… पीएम मोदी सऊदी अरब से वापस आ गए लेकिन उन्होंने पहलगाम का दौरा नहीं किया। उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बिहार में एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया। अगर कोई पहलगाम गया, तो वह हमारे नेता राहुल गांधी थे…”
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “.. पूरा देश और विपक्ष पीएम मोदी का समर्थन कर रहा था। अचानक 10 मई को हमें पता चला कि युद्धविराम हो गया है ये क्यों हुआ? हम पीएम मोदी से जानना चाहते थे कि अगर पाकिस्तान घुटने टेकने को तैयार था, तो आप रुके क्यों और किसके सामने झुके? अमेरिकी राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर किया…”




