रांची : झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु झामुमो रांची जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने रांची के पहाड़ी मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान शिव से शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।




